Weather Update: उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 मई को राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव का असर पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान पर भी देखने को मिल सकता है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क अदालत में पेश, ड्रग्स और हथियार तस्करी के गंभीर आरोप

विभाग ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2025 से होगी लागू

मौसम विशेषज्ञों ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। विशेषकर खुले स्थानों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की बड़ी कार्रवाई...हल्द्वानी में फर्जी प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़, दस्तावेज लेखक फैजान पकड़ा गया रंगे हाथ

You cannot copy content of this page