Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, दिन में चटख धूप तो सुबह-शाम बढ़ने लगी ठिठुरन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों दोहरा नजर आ रहा है। दिन में चटख धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है, तो सुबह और शाम के समय बढ़ती ठंड ने सर्दियों की दस्तक का संकेत देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कोहरा छाने से सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। सुबह के समय कोहरा छाने से वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  आय के आधार पर सुरक्षा खतरे का दावा खारिज, हल्द्वानी निवासी नाहिद कुरैशी का शस्त्र लाइसेंस रद्द

दिन में धूप से बढ़ रहा तापमान, रात में महसूस होने लगी ठंड

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर महसूस होने लगा है। मौसम के इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में अपात्र राशन कार्डधारकों पर गिरी गाज, एक हजार यूनिटें निरस्त

अगले दो दिन मौसम रहेगा स्थिर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ बारिश की गतिविधियां नहीं होने का अनुमान है। हालांकि, पर्वतीय घाटियों में कोहरे की स्थिति और सुबह-शाम ठंड का असर बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मेयर प्रत्याशी ललित जोशी का भाजपा पर पलटवार, बोले-सामने वाले सभी प्रत्याशी मरे हुए हैं...हम मरे हुए नहीं
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page