Weather Update: उत्तराखंड से मानसून की विदाई…अब बदलेगा मौसम का मिजाज, 4200 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मानसून का सफर अब पूरी तरह खत्म हो गया है। तीन अक्तूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश से विदाई ले ली। मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सुहाना होने लगा है। आसमान साफ रहने से जहां लोगों को उमस और बारिश से राहत मिली है, वहीं अब तापमान में गिरावट के साथ ठंड की दस्तक भी तेज होने के संकेत मिलने लगे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चार अक्तूबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पांच से नौ अक्तूबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, फील्ड स्टाफ की कमी जल्द होगी दूर

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के संकेत

मौसम के इस बदलाव का असर सबसे पहले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के बाद आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: किच्छा के प्रतिष्ठित व्यवसायी हाजी अब्दुल मजीद का निधन, व्यापारी और पत्रकार जगत में शोक की लहर

बारिश के बाद तेजी से गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सप्ताह कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की स्थिति में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। खासकर सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में जमे अफसरों पर गिरी गाज, 31 जुलाई तक होंगे तबादले

मानसून की विदाई के साथ अब प्रदेश में मौसम का रुख धीरे-धीरे बदलने लगा है। आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में सर्दी के मौसम की आहट और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page