Nainital: कैंची धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट…लोहे की रॉड और डंडों से हमला, एक के सिर में लगे पांच टांके

खबर शेयर करें

भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए गुड़गांव से आए दो श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। किसी मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के करीब पांच-छह लोगों ने दोनों श्रद्धालुओं पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। घटना में एक श्रद्धालु के सिर में गंभीर चोट आई और उसे पांच टांके लगाए गए।

जानकारी के अनुसार गुड़गांव निवासी संदीप कुमार (27) पुत्र मनोज कुमार सिन्हा अपने दोस्त अभिमन्यु गुप्ता (26) पुत्र राम रूप गुप्ता के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कैंची धाम के पास किसी बात को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर पिथौरागढ़ का जवान शहीद, घर में मचा कोहराम

आरोप है कि दूसरे पक्ष के करीब छह लोगों ने संदीप और अभिमन्यु के साथ डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी। हमले में संदीप के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अल्मोड़ा के ल्वेटा गांव में जोशीमठ जैसी दरारें, 35 मकान जर्जर, चार ढहे

सिर पर गंभीर चोट, पांच टांके लगे

घटना के बाद घायल संदीप और अभिमन्यु किसी तरह भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि मामूली बात को लेकर पांच-छह लोगों ने उन पर हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डामर से भरा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

सीएचसी के डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि संदीप कुमार के सिर पर गंभीर घाव था, जिसके चलते उसके सिर पर पांच टांके लगाए गए। वहीं अभिमन्यु को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page