Nainital: भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल/भवाली। भवाली से घूमकर लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो कार संख्या एचआर-36-एपी-2156  शनिवार देर शाम भूमियाधार के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों और मृतक को खाई से बाहर निकाला।

घूमने के बाद लौट रहे थे पर्यटक

जानकारी के अनुसार हरियाणा से पर्यटकों का दल शनिवार को घूमने के लिए क्षेत्र में पहुंचा था। दिनभर घूमने के बाद देर शाम सभी लोग स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'पुष्पा' स्टाइल में हो रही थी लीसे की अवैध तस्करी, ट्रक के केबिन से बरामद हुए 160 टिन, एक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि भूमियाधार के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वाहन को खाई में गिरते देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

अंधेरे और गहरी खाई में चुनौतीपूर्ण रहा रेस्क्यू

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: लालकुआं में जंगली हाथी का कहर, दो लोगों को कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत

रेस्क्यू टीमों ने करीब दो से तीन घंटे तक अभियान चलाकर खाई में फंसे लोगों तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों और मृतक को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए भवाली अस्पताल भेजा गया।

एक घायल बात करने की स्थिति में नहीं

एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि भूमियाधार के पास स्कॉर्पियो के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाली वारदात: 19 वर्षीय बेटी पर मां की हत्या का आरोप, पिता-बहन पर भी किया हमला

उन्होंने बताया कि हादसे में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों में एक व्यक्ति बात कर पा रहा है, जबकि एक घायल फिलहाल घटना के संबंध में कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मृतक की पहचान की पुष्टि करने में जुटी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page