Haldwani: हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति की दिखेगी झलक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से आयोजित प्रभु राम जी की भव्य बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बारात को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए शहर की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आयोजन को और आकर्षक बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

बैठक में महापौर गजराज बिष्ट, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, भगवान सहाय अग्रवाल, समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, हैप्पी अटवाल, विवेक शर्मा, संरक्षक प्रदीप बिष्ट, चौधरी समर पाल, शिव कपूर, अमित असवानी, सन्नी कपूर, पदमपाल, हेमंत साहू, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, पूरन, सागर, योगिता बनोला, मनीष पाल, स्पर्श लम्बा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 21 सितम्बर 2025

11 अक्टूबर को लटूरिया आश्रम से निकलेगी बारात

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा और रूपेंद्र नागर ने बताया कि प्रभु राम जी की बारात 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे लटूरिया आश्रम, बरेली रोड से रामलीला मैदान के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  फूलों से खिला बदरीनाथ धाम, आज आस्था और उल्लास के साथ मनाई जाएगी दीपावली

आयोजन को लेकर 10 अक्टूबर को भी विशेष कार्यक्रम होगा। इस दिन अयोध्या से लाई गई भगवान राम के चरणों की मेहंदी महिलाओं के हाथों पर सजाई जाएगी। मेहंदी की रात टी-सीरीज के कलाकार हरजीत दीवाना अपनी प्रस्तुति देंगे।

एक ही बारात में दिखेगी देशभर की संस्कृति

मीडिया प्रभारी हेमंत साहू और कार्यक्रम सहसंयोजक शिव कपूर ने बताया कि प्रभु राम जी की बारात में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ देश के अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कोविड मामलों में वृद्धि के बीच प्रदेश सरकार सतर्क, जांच और इलाज की तैयारी के निर्देश

बारात में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों का कहना है कि इसके जरिए श्रद्धालुओं को देश की विविध सांस्कृतिक विरासत की झलक एक ही आयोजन में देखने को मिलेगी।

हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

आयोजकों के मुताबिक प्रभु राम जी की बारात में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए समिति के साथ शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी तैयारियों में जुटी हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page