उत्तराखंड: AI वीडियो से बदनाम करने का आरोप..हरीश रावत ने BJP नेताओं के खिलाफ दी तहरीर, कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचकर भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का दुरुपयोग कर उनकी छवि को धूमिल करने की सुनियोजित साजिश रची गई है और इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: कूपी बैंड पर 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पीएनबी के हेड कैशियर की मौत

हरीश रावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा एआई वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसे सोची-समझी रणनीति के तहत प्रचारित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से साझा किया गया, जिसे बाद में पार्टी के कई नेताओं द्वारा आगे बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: करम कंपनी के 400 श्रमिकों ने किया मंत्री सौरभ बहुगुणा का घेराव, मांगों पर कार्रवाई का भरोसा

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन इस मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं करता है, तो वह भाजपा कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। उन्होंने इसे न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि पर हमला बताया, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन भी करार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 मार्च 2025

थाने में तहरीर देने के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि एआई जैसी तकनीक का राजनीतिक दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page