Weather Update: उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, दिन में चटक धूप से मौसम सुहाना

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में पोस्ट मानसून बारिश थमने के साथ ही सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट के चलते हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। हालांकि दिनभर चटक धूप खिलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं और दिन में धूप खिली रह सकती है। वहीं, सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने से मौसम में बदलाव महसूस होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 3000 पेड़ों की कटाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, PIL सेल में दर्ज हुई शिकायत

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। हालांकि अभी बारिश को लेकर विस्तृत पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल प्रदेश में दिन के समय सुहाने मौसम के बीच सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज ने छोड़ा पद, डॉ. जितेश को सौंपी कमान
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page