उत्तराखंड: कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम में अगले सत्र से 30% बदलाव, नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार होगी नई रूपरेखा

खबर शेयर करें

देहरादून। अगले शैक्षिक सत्र से कक्षा एक से आठवीं तक की पाठ्य पुस्तकों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिसके आधार पर पाठ्यक्रम में अधिकतम 30 प्रतिशत तक संशोधन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हल्द्वानी, 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में हुए शामिल...Video

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती ने निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सभी कक्षाओं की नई पाठ्य पुस्तकें निर्धारित बदलावों के साथ तैयार की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपातकालीन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, अफसरों को किया अलर्ट, राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश...देखें Video

निर्देश में कहा गया है कि संशोधित पाठ्य पुस्तकों की सॉफ्ट कॉपी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराई जाए। नई राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा में विषयवार संरचना, पठन-पाठन के दिन व घंटे, पाठ्यक्रम के उद्देश्य, छात्रों के सीखने का आकलन, जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से तय किया गया है।

You cannot copy content of this page