अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप से भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने की अपील

खबर शेयर करें

न्यूयॉर्क। अमेरिका के प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन और अन्य एशियाई बैठकों में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का आग्रह किया है। पहल का नेतृत्व प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के सदस्य ग्रेगरी डब्ल्यू. मीक्स ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  तुर्की को सख्त संदेश: केंद्र सरकार ने इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस से लीज समझौता खत्म करने का दिया आदेश

पत्र पर यंग किम, एमी बेरा, बिल ह्यूजेंगा और सिडनी कैमलेगर-डव समेत कई सांसदों ने हस्ताक्षर किए। इसमें कहा गया है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र अमेरिका की सुरक्षा और वैश्विक रणनीति का अहम केंद्र है और चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच राष्ट्रपति की सक्रिय मौजूदगी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  पति से झगड़े का खौफनाक अंजाम...गुस्से में मां ने सो रही सगी बेटी को उतार दिया मौत के घाट

सांसदों ने ट्रंप से अपील की कि वे मलेशिया में ईस्ट एशिया समिट, दक्षिण कोरिया में एपीईसी सम्मेलन और भारत में क्वाड लीडर्स मीट में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लें। इससे अमेरिका की प्रतिबद्धता और क्षेत्रीय सहयोगियों में भरोसा मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय मूल के पति ने पत्नी को मारी गोली, तीन रिश्तेदारों को भी उतारा मौत के घाट, बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान

पत्र में कहा गया है कि अमेरिका-भारत-जापान-ऑस्ट्रेलिया क्वाड गठबंधन इंडो-पैसिफिक में स्थिरता और संतुलन बनाए रखने का मुख्य साधन है। सांसदों का कहना है कि ट्रंप की उपस्थिति से अमेरिका का प्रभाव बढ़ेगा और दीर्घकालिक साझेदारी का संदेश जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page