Udham Singh Nagar: सूरजमल विश्वविद्यालय के धरने पर पहुंचे विधायक तिलक राज बेहड़, नर्सिंग छात्रों को दिया समर्थन

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। सूरजमल विश्वविद्यालय, पुलभट्टा में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन को गुरुवार को विधायक तिलक राज बेहड़ का समर्थन मिला। विधायक धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनरत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को शासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

धरनास्थल पर छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक बेहड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) की आवश्यक मान्यता के बिना वर्ष 2022 से 2025 के बीच विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने का मामला बेहद गंभीर है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चोरगलिया-सितारगंज रोड पर दो वाहन भिड़े, एक में लगी आग, एक की मौत, कई घायल

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने वर्षों की मेहनत और आर्थिक संसाधन शिक्षा पर लगाए हैं, इसलिए उनकी मेहनत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रेल बजट में उत्तराखंड को रिकॉर्ड सौगात, 4,769 करोड़ का आवंटन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

विधायक ने कहा कि छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना सरकार और संबंधित संस्थानों की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यार्थियों की सभी जायज मांगों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र के प्रतिभाशाली और मेहनती छात्र-छात्राओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना उनका दायित्व है। “छात्र हित सर्वोपरि है और न्याय मिलने तक मेरा समर्थन विद्यार्थियों के साथ रहेगा,” उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: शराब के नशे में ड्यूटी करता मिला कर्मचारी, सिटी मजिस्ट्रेट दिए निलंबन के निर्देश

विधायक के समर्थन से आंदोलनरत छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page