लोहाघाट में बरात का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

चंपावत: चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के गुमदेश के पुल्ला के समीप बिल्देधार में एक दुखद हादसा हुआ है। बरात का वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पॉलिटेक्निक की लैब में केमिकल ब्लास्ट, गैस से सात छात्राएं और शिक्षिका बेहोश, अस्पताल में भर्ती

घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 18 मार्च 2025

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एनसीआर में कोहरा–प्रदूषण का डबल अटैक...AQI 450 के पार, विजिबिलिटी शून्य, सड़क-रेल-हवाई यातायात प्रभावित

You cannot copy content of this page