हल्द्वानी के दो डेंटल क्लीनिकों और एक निजी अस्पताल को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. एच.सी. पंत के निर्देश पर जनपद के विभिन्न अस्पतालों और क्लीनिकों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को टीम ने हल्द्वानी के कई प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

निरीक्षण दल ने गुरु कृपा डेंटल हॉस्पिटल, सिंह डेंटल इम्प्लांट, स्टार हॉस्पिटल, एडवांस लेजर केयर सेंटर, साइन अप डेंटल क्लिनिक और आरोग्यदा हॉस्पिटल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा डेंटल हॉस्पिटल, सिंह डेंटल इम्प्लांट और आरोग्यदा हॉस्पिटल में जरूरी प्रपत्र पूरे नहीं पाए गए। इन अस्पतालों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन का समय दिया गया है, ताकि वे प्रपत्र पूर्ण कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: वाहन पंजीकरण में अवैध वसूली पर सख्ती, बजरंग ऑटो की कार्यप्रणाली नियमों के खिलाफ, नोटिस जारी

दूसरी ओर, स्टार हॉस्पिटल, एडवांस लेजर केयर सेंटर और साइन अप डेंटल क्लिनिक में प्रपत्र पूरे पाए गए और कोई अव्यवस्था नहीं पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  होटल के कमरे से मिली महिला की लाश, मौत पर रहस्य बरकरार...पुलिस जांच में जुटी

इस निरीक्षण दल में डॉ. चंद्रा पंत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. कुमोद पंत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. योगेंद्र सिंह शामिल थे।