ईरान पर ट्रंप की दो टूक चेतावनी: “बहुत कड़ा हमला करेंगे”, परमाणु हथियारों को बताया वैश्विक खतरा

खबर शेयर करें

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान परमाणु हथियार हासिल कर लेता है तो वह Israel और पूरे पश्चिम एशिया के लिए गंभीर खतरा बन जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को कड़ी चोट पहुंचाई है और जरूरत पड़ने पर फिर से सैन्य कार्रवाई की जाएगी।

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत अंतिम चरण तक पहुंच गई थी, लेकिन ईरान लगातार टालमटोल कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान अमेरिका को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा रुद्रनाथ धाम, श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार के कपाट

ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान के पास परमाणु हथियार होते तो न केवल Israel बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिरता खतरे में पड़ जाती। उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंडिगो ने चार अंतरराष्ट्रीय शहरों की उड़ानें कीं अस्थायी रूप से बंद

तनाव का ताजा दौर उस घटना के बाद शुरू हुआ, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया। ट्रंप ने कहा कि इस घटना ने अमेरिका को जवाबी कार्रवाई का अधिकार दिया है। इसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।

अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में ईरान ने भी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच जारी टकराव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  “समय तेजी से निकल रहा…” ईरान पर फिर गरजे ट्रंप, युद्ध जैसे हालात के बीच दी बड़ी चेतावनी

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि परमाणु कार्यक्रम को लेकर गतिरोध समाप्त नहीं हुआ तो पश्चिम एशिया में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में दुनिया की नजरें अब अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक समाधान पर टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page