स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, अहमदाबाद और नोएडा में हाई अलर्ट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। अहमदाबाद और नोएडा में शुक्रवार को एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शहरों के प्रतिष्ठित स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए। सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

Bomb Threat Emails Trigger Security Alert in Schools: अहमदाबाद में सेंट जेवियर्स स्कूल और संत कबीर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई है। धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद अहमदाबाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  T20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, शुभमन गिल बाहर...ईशान किशन की जोरदार वापसी

नोएडा के शिव नादर स्कूल को भी मिली धमकी
इसी तरह नोएडा में शिव नादर स्कूल को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह ई-मेल फर्जी प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नोएडा के कई स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बहरीन में ‘भारतीय जासूस’ की गिरफ्तारी का दावा फर्जी, सरकार ने किया खंडन, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को बताया झूठ

एहतियातन स्कूल बंद, अभिभावकों को संदेश
धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आज के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया। स्कूल प्रिंसिपल की ओर से अभिभावकों को भेजे गए संदेश में बताया गया कि सुरक्षा जांच के चलते स्कूल बंद रहेगा। स्कूल बसों को वापस भेज दिया गया है और अभिभावकों से अपने बच्चों को निर्धारित ड्रॉप-ऑफ प्वाइंट से ले जाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,600 के करीब...निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

अभिभावकों में चिंता, पुलिस जांच में जुटी
लगातार मिल रही धमकियों के कारण अभिभावकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस और साइबर सेल ई-मेल की ट्रेसिंग, आईपी एड्रेस और भेजने वाले की पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल सभी संबंधित स्कूल परिसरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page