हल्द्वानी: बैसाखी पर्व पर पंजाबी जनकल्याण समिति का सराहनीय प्रयास, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा बैसाखी पर्व के अवसर पर रामपुर रोड स्थित शकुंतलम बैंक्विट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 83 यूनिट रक्त एकत्र कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने रिबन काटकर किया।

रक्तदान शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट ए. पी. बाजपेई ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। समिति की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत, मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका

इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य, तरुण बंसल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम संयोजक अवनीश राजपाल ने बताया कि ब्लड बैंकों में रक्त की कमी और थैलेसीमिया पीड़ितों की आवश्यकता को देखते हुए शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आमतौर पर हीमोग्लोबिन की कमी के चलते महिलाएं रक्तदान से वंचित रह जाती हैं, लेकिन इस शिविर में करीब 30 महिलाओं ने रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar: नशे के दौरान हुए विवाद में युवक की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

संयुक्त सचिव उमंग वासुदेवा ने बताया कि शोभन सिंह जीना चिकित्सालय ब्लड बैंक को 40 यूनिट और स्व. बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक को 43 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा एक्शन: अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द, बॉर्डर पर हाई अलर्ट, देशभर में मॉक ड्रिल की तैयारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसंयोजक शिखर आहूजा, रक्षित आहूजा, अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, महामंत्री मुकेश ढींगरा, उपाध्यक्ष संजीव आनंद, समन्वयक हरिमोहन अरोड़ा, संरक्षक सुभाष मोंगा, रमेश सडाना, प्रेम मदान, महेश आहूजा, दिनेश मानसेरा, दीपक वाही, राजीव बग्गा, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, रश्मि राजपाल, सीमा साहनी, रीना मानसेरा, पूजा बग्गा, आस्था गुम्बर व पूजा अरोड़ा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page