होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, ‘नाकाबंदी के पास आए तो कर देंगे तबाह’

खबर शेयर करें

वॉशिंगटन। Donald Trump ने एक बार फिर Strait of Hormuz को लेकर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर किए गए पोस्ट में ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका द्वारा घोषित नाकाबंदी के आसपास ईरानी जहाजों की मौजूदगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की समुद्री ताकत को बड़ा नुकसान पहुंचा है और उसके 158 जहाज समुद्र में नष्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब ईरान के पास केवल कुछ ‘फास्ट अटैक शिप्स’ ही बचे हैं, जो भले ही छोटे हों, लेकिन अगर वे अमेरिकी नाकाबंदी के करीब आए तो उन्हें तत्काल नष्ट कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द हो सकता है खत्म, ट्रंप बोले- दोनों देश समझौते के करीब

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में और सख्ती दिखाते हुए कहा कि यदि ईरान ने नाकाबंदी के दायरे में प्रवेश करने की कोशिश की, तो अमेरिका वही रणनीति अपनाएगा, जो पहले समुद्र में ड्रग तस्करों के खिलाफ इस्तेमाल की जा चुकी है। उनका इशारा वेनेजुएला के खिलाफ की गई कार्रवाई की ओर माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सोना-चांदी में रिकॉर्ड गिरावट से बाजार में हलचल, शादी सीजन से पहले खरीदारों को बड़ी राहत

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनकी नीतियों के चलते समुद्री रास्तों से अमेरिका में आने वाली 98.2 प्रतिशत ड्रग्स को रोका जा चुका है। उन्होंने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  LPG बुकिंग को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान, 35 नहीं 25 दिन में ही मिलेगा शहरों में सिलेंडर

ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब खाड़ी क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page