सोना-चांदी में रिकॉर्ड गिरावट से बाजार में हलचल, शादी सीजन से पहले खरीदारों को बड़ी राहत

खबर शेयर करें

मुंबई : सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल मच गई है। गुरुवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। लगातार दूसरे दिन आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है।

GOLD AND SILVER PRICES CRASH IN GLOBAL AND DOMESTIC MARKETS: अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स (COMEX) पर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार खुलते ही भारी गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड $4,712.90 प्रति औंस तक फिसल गया, जबकि गुरुवार को यह $4,766.80 प्रति औंस पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा: 15वें दिन भी AQI बहुत खराब, नोएडा में 561 पहुंचा स्तर

इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी $64 प्रति औंस तक गिर गया, जो पिछले सत्र में $67.320 प्रति औंस पर क्लोज हुआ था। हालांकि कुछ समय बाद कीमतों में हल्का सुधार देखने को मिला और गोल्ड $4,755.40 तथा सिल्वर $68.840 प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।

घरेलू बाजार की बात करें तो गुरुवार को MCX पर कारोबार बंद होते समय मामूली तेजी देखी गई थी। सोना 0.12% की बढ़त के साथ 1,52,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी 2,46,452 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई। हालांकि इससे पहले दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट आ चुकी थी, जिसका असर निवेशकों के पोर्टफोलियो पर साफ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तर कोरिया का मिसाइल शक्ति प्रदर्शन: समुद्र की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान-दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर डॉलर की चाल, ब्याज दरों से जुड़ी अटकलें और मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी है। कीमतों में इस तरह की तेज हलचल से निवेशकों की धड़कनें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन आम जनता के लिए यह मौका राहत लेकर आया है।

दरअसल, देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे समय में सोने-चांदी की खरीदारी परंपरागत रूप से बढ़ जाती है। भारत में शादियों के अलावा जन्मदिन, मुंडन और त्योहारों पर भी सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में बाढ़ से तबाही: 17 की मौत, 400 लापता, 105 भारतीयों समेत 384 यात्री संपर्क से बाहर, PM मोदी ने बालेन शाह से की बात...तस्वीरें

हाल के महीनों में जब कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं और सोना लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था, तब खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों ने खरीदारी सीमित कर दी थी। अब कीमतों में आई गिरावट से बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कीमतें इसी स्तर पर स्थिर रहती हैं तो आने वाले दिनों में ज्वैलर्स और छोटे कारोबारियों को भी अच्छा फायदा मिल सकता है। फिलहाल बाजार की नजर वैश्विक संकेतों और अगले कारोबारी सत्र की चाल पर टिकी हुई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page