IOCL में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 29 जून से आवेदन शुरू…10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने देश की चार प्रमुख रिफाइनरियों में 1524 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के तहत ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 29 जून 2026 से 28 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) या NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन गेम्स में मनु भाकर को झटका, 10 मीटर एयर पिस्टल में पांचवें स्थान पर रहीं

भर्ती अभियान के तहत गुजरात रिफाइनरी में सबसे अधिक 647 पद, पारादीप रिफाइनरी में 582 पद, मथुरा रिफाइनरी में 151 पद और बोंगाईगांव रिफाइनरी में 144 पद भरे जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अलग-अलग ट्रेड के लिए अलग पात्रता निर्धारित की गई है। 10वीं पास आईटीआई धारकों से लेकर 12वीं पास, बीएससी, बीकॉम, बीए, इंजीनियरिंग डिप्लोमा और स्नातक अभ्यर्थी तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फिटर ट्रेड के लिए आईटीआई, केमिकल टेक्नीशियन के लिए बीएससी, जबकि मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है। वहीं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, अकाउंटेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए भी अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रॉड पीक पर एवलांच में विश्वप्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल 'निम्सदाई' पुर्जा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक

आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी करनी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन करना होगा। इसके बाद MS Form/Google Form में भी आवश्यक जानकारी भरना अनिवार्य रहेगा। केवल एक चरण पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया के तहत 5 अगस्त 2026 को दस्तावेज सत्यापन के लिए संभावित रूप से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 11 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड कोड और पात्रता की पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से अच्छी तरह जांच लें। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रखना भी आवश्यक है, ताकि दस्तावेज सत्यापन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page