पुतिन का बड़ा दावा: वैश्विक अर्थव्यवस्था में BRICS का दबदबा बढ़ा, G7 से आगे निकला समूह

खबर शेयर करें

मॉस्को। दुनिया की अर्थव्यवस्था तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रही है और वैश्विक आर्थिक ताकत का केंद्र धीरे-धीरे बदलता दिखाई दे रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को आयोजित BRICS बिजनेस फोरम में वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में बड़े संरचनात्मक और गहरे बदलाव हो रहे हैं और 20वीं सदी के दूसरे हिस्से में आर्थिक विकास का नेतृत्व करने वाली पुरानी ताकतों की जगह अब विकास के नए इंजन ले रहे हैं।

पुतिन के मुताबिक, बदलती वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में BRICS की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत बिजनेस-टू-बिजनेस रिश्ते और आर्थिक साझेदारी अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और BRICS ने इन संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

‘दुनिया हमेशा बदलती रहती है’

BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि देशों के बीच कारोबारी संपर्क और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में रुचि बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 10वीं की छात्रा स्कूल पहुंचने से पहले लापता...घर से लाखों के जेवर और नकदी भी गायब, नाबालिग छात्र के साथ जाने की आशंका

उन्होंने कहा कि विश्वसनीय कारोबारी रिश्ते और आर्थिक साझेदारी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों की बुनियाद हैं। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में BRICS ने इन संबंधों को और मजबूत करने में मदद की है।

पुतिन ने कहा कि दुनिया में इस समय गहरे और व्यापक संरचनात्मक बदलाव हो रहे हैं। उनके अनुसार, 20वीं सदी के उत्तरार्ध में वैश्विक आर्थिक वृद्धि का नेतृत्व करने वाले तथाकथित पुराने आर्थिक लीडरों की जगह अब विकास के नए केंद्र और ग्रोथ इंजन उभर रहे हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पुराने आर्थिक केंद्रों के पास अभी भी मजबूत क्षमताएं, बेहतर बुनियादी ढांचा, तकनीकी बढ़त और मजबूत वैज्ञानिक संस्थान मौजूद हैं। लेकिन उनका कहना था कि आर्थिक व्यवस्था स्थिर नहीं रहती और दुनिया लगातार बदलती रहती है।

BRICS की GDP हिस्सेदारी 40 फीसदी से ज्यादा होने का दावा

पुतिन ने BRICS की आर्थिक ताकत का आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में दुनिया की GDP का 40 फीसदी से अधिक हिस्सा BRICS देशों ने बनाया है, जबकि G7 देशों की हिस्सेदारी करीब 29 फीसदी रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण हादसा: कार ट्रक में घुसी, चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक विकास की बात करें तो इस अवधि में दुनिया की आर्थिक वृद्धि में BRICS देशों का योगदान आधे से अधिक रहा, जबकि G7 का योगदान करीब 18 फीसदी रहा।

पुतिन ने सवाल उठाया कि ऐसा क्यों हो रहा है और इसका जवाब भी दिया। उनके अनुसार, BRICS देशों में दुनिया की आधी से अधिक आबादी रहती है। यही वजह है कि समूह के पास बड़ा और तेजी से बढ़ता घरेलू बाजार मौजूद है, जो आर्थिक विकास को गति देता है।

पश्चिमी देशों पर भी साधा निशाना

रूसी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान पश्चिमी देशों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए दबाव बनाया, वे खुद औद्योगिक गिरावट और बजट घाटे जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

पुतिन के अनुसार, इन देशों के सामने मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में कई मुश्किल चुनौतियां खड़ी हो गई हैं और उन्हें इसके गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टेकऑफ के कुछ मिनट बाद क्रैश हुआ अमेरिका का B-52 बमवर्षक, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

B2B रिश्तों को बताया वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़

पुतिन ने BRICS के आर्थिक सहयोग को केवल सरकारी स्तर तक सीमित रखने के बजाय कारोबारी समुदाय के बीच मजबूत संबंधों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिजनेस-टू-बिजनेस संपर्क और आर्थिक साझेदारी वैश्विक आर्थिक संबंधों की रीढ़ हैं।

उनके मुताबिक, बदलती दुनिया में देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और कारोबारी साझेदारी को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। BRICS इसी दिशा में महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है।

बदलती वैश्विक आर्थिक तस्वीर पर बढ़ी नजर

पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में शक्ति संतुलन को लेकर बहस तेज है। BRICS के विस्तार और इसके सदस्य देशों की बढ़ती आर्थिक हिस्सेदारी ने समूह को वैश्विक आर्थिक मंच पर पहले से अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page