11 सितंबर को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में आई आपदा से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और उसके बाद देहरादून में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम वाराणसी से ही तय होगा। वह मंगलवार को हिमाचल प्रदेश का हवाई सर्वेक्षण कर चुके हैं और अब बुधवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी शाम करीब चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। हालांकि, पीएमओ की ओर से विस्तृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  इटावा में 'केदारनाथ धाम' नाम से मंदिर निर्माण पर बवाल, तीर्थ पुरोहितों ने अखिलेश यादव के घर धरने की दी चेतावनी

पीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एयरपोर्ट से लेकर बैठक स्थल तक सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भाभी ने प्रेमी संग रची देवर की हत्या की साजिश, चापड़ से वार कर की गई निर्मम हत्या

उधर, प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर नैनीताल स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी में 11 से 13 सितंबर तक प्रस्तावित चिंतन शिविर एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। सचिव नियोजन श्रीधर बाबू अद्दांकी ने आदेश जारी कर कहा कि अपरिहार्य कारणों से शिविर स्थगित किया गया है। माना जा रहा है कि इसके पीछे मुख्य वजह प्रधानमंत्री का दौरा ही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अप्रैल में प्रस्तावित यह शिविर स्थगित हो चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर मध्यप्रदेश के यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक लापता, दो गंभीर घायल
Ad

You cannot copy content of this page