उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, यात्रा की तैयारियां पूरी

खबर शेयर करें

यमुनोत्री। चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से सुबह 8:00 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ अल्मोड़ा में भी FIR, महिलाओं-देवी देवताओं के अपमान का आरोप

शुभ मुहूर्त में खुलेंगे कपाट

यमुना जयंती के अवसर पर यमुना मंदिर परिसर, खरसाली में कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। इसके अनुसार 30 अप्रैल को प्रातः 11:55 बजे रोहिणी नक्षत्र और सिद्ध योग में यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चमोली जिले के आबकारी अधिकारी लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

शुभ यात्रा का आयोजन

मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि सुबह 8:28 बजे खरसाली गांव से मां यमुना की डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ यात्रा के लिए रवाना होगी। डोली के साथ उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धार्मिक स्थलों पर पुरोहितों को विवाह संस्कार का प्रशिक्षण, जागेश्वर धाम से शुरुआत

इस पावन अवसर पर मंदिर समिति के सचिव सुशील उनियाल, गौरव उनियाल, संजीव उनियाल, प्रदीप उनियाल, कुलदीप, गौरव श्रवण, ममलेश और शीतकालीन पुजारी पंकज उनियाल, शेखर उनियाल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।