राष्ट्रीय खेल दिवस पर देहरादून में होगा भव्य समारोह, खिलाड़ियों को मिलेगा 22 करोड़ रुपये का इनाम

खबर शेयर करें

देहरादून: 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देहरादून का परेड ग्राउंड रंग-बिरंगे आयोजन का केंद्र बनेगा। प्रदेश के 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं और अन्य राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को इस मौके पर कुल 22 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि समारोह में पांडवाज बैंड की प्रस्तुति के साथ योगासन और मलखंब जैसी पारंपरिक खेल विधाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को 11.69 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा 432 राष्ट्रीय और 27 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 सितम्बर 2025

समारोह में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष के 3,900 चयनित खिलाड़ियों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष के 2,199 चयनित खिलाड़ियों को 3.97 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 फरवरी 2026

इन दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को मई, जून और जुलाई की राशि एक साथ प्रदान की जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि यह समारोह प्रदेश के खिलाड़ियों के हौसले और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का अहम अवसर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वर्दीधारी उप निरीक्षक और सिपाही पदों की सीधी भर्ती के लिए नई नियमावलियां लागू

You cannot copy content of this page