मोटाहल्दू: नोटिस चस्पा करने आए अधिकारी, नहीं बता पाए नाप – ग्रामीण नाराज…Video

खबर शेयर करें

विक्की पाठक, मोटाहल्दू। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सर्विस रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का नोटिस चस्पा करने पहुंचे अधिकारियों को शुक्रवार को स्थानीय जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है और बिना विश्वास में लिए नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से नेशनल हाईवे प्राधिकरण और भूमि आधिपत्य अधिकारी कार्यालय के बीच समन्वय की कमी के कारण बार-बार भूमि की नाप बदली जा रही है। समाजसेवी विक्की पाठक ने कहा कि नोटिस में यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी जमीन अधिग्रहित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी 11 मीटर से अधिक जमीन लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पहले केवल 11 मीटर का ही निशान लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी: सेब से भरा पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, चार घायल, एक गंभीर

स्थानीय निवासी संजय शर्मा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व 11 मीटर में लाल निशान लगाए गए थे, लेकिन अब उससे अधिक भूमि पर अधिग्रहण का प्रयास हो रहा है। वहीं, मामले पर पूछे जाने पर तहसीलदार कुलदीप पांडे ने अनभिज्ञता जताई।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश: गोवा बीच पर नहाने गया नोएडा का युवक गंगा में बहा, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विक्की पाठक ने कहा कि ग्रामीण एकजुट हैं और मामला लोकसभा सांसद के सामने रखा जाएगा। यदि जनता को गुमराह करने की कोशिश हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गगन जोशी, गणेश बिरखानी, कमल मेहता, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, दीप चंद्र भट्ट, गिरीश चंद्र जोशी, अंकुर बिष्ट, महेंद्र चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: तुषार हत्याकांड का मुख्य आरोपी हाशिम एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page