तुर्की के इंसिरलिक एयर बेस पर ईरानी हमले की खबर, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव

खबर शेयर करें

इस्तांबुल। मध्य पूर्व में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी टकराव लगातार गहराता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के साथ ही तुर्की में स्थित एक अहम सैन्य अड्डे पर भी हमला करने की कोशिश की है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने इंसिरलिक एयर बेस को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हमले के बाद इलाके में विस्फोट और सायरन की आवाजें सुनाई देने की जानकारी सामने आई। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से थे बीमार

यह एयर बेस नाटो का एक महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा माना जाता है, जहां अमेरिकी सैन्य उपस्थिति भी है। कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में यह भी कहा जाता रहा है कि नाटो की परमाणु साझेदारी व्यवस्था के तहत इस बेस पर अमेरिका के कुछ परमाणु हथियार भी रखे जाने की संभावना रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी इच्छामृत्यु की अनुमति

मध्य पूर्व में जारी इस संघर्ष के चलते हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, जबकि इज़रायल और अमेरिका भी ईरान के खिलाफ लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान सहित कई स्थानों पर एयर स्ट्राइक की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, गाजियाबाद में चल रही अवैध फैक्ट्री पर दिल्ली पुलिस की छापेमारी

इसके अलावा लेबनान में भी इज़रायल की ओर से हमलों की खबरें सामने आई हैं, जिससे पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह टकराव आगे बढ़ा तो इसका असर वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार दोनों पर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page