नैनीताल पुलिस की कार्रवाई: कालाढूंगी में 62 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान कमोला कॉलोनी के पास एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सूखी ठंड का सितम...मैदान से पहाड़ तक कंपकंपी, दो दिन बाद बदलेगा मौसम

62 पाउच कच्ची शराब बरामद

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बलविन्दा उर्फ कल्ली (उम्र 50 वर्ष), निवासी नवाड धमोला, को 62 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में FIR नंबर 134/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तारी टीम

  • अपर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह
  • कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह
  • कॉन्स्टेबल मोहन चंद्र जोशी

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधिवत खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी धरा
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page