महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी संग पहुंचे झज्जर

खबर शेयर करें

झज्जर। प्रयागराज महाकुंभ में ‘IIT बाबा’ के रूप में चर्चा में आए अभय सिंह सोमवार को अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ झज्जर तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करवाई और अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में कुछ समय बिताते हुए मीडिया से बातचीत की।

तहसील परिसर में अभय सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही और कई लोगों ने उनसे पुरानी यादें भी साझा कीं।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, चलती गाड़ी से कूदने का दावा...कई सवालों के बीच जांच शुरू

अभय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और दोनों एक ही विजन के साथ काम कर रहे हैं। परिवार से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे जल्द ही अपने माता-पिता से मिलेंगे, लेकिन बड़े उद्देश्य के लिए छोटे दायरे से बाहर निकलना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  मौत भी कर्ज बन गई थी…एक फोन कॉल ने खोले बंद दरवाजे, SSP की संवेदनशीलता से पति को मिला अंतिम विदाई का हक

उन्होंने बताया कि वे ‘श्रीयूनिवर्सिटी’ की स्थापना पर काम कर रहे हैं, जहां सांसारिक शिक्षा के साथ आध्यात्मिक साधना को भी जोड़ा जाएगा। उनका कहना है कि यहां पारंपरिक ज्ञान और साधना आधारित ज्ञान दोनों को एक साथ विकसित किया जाएगा।

फिलहाल अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी 15 फरवरी 2026 को धर्मशाला में हुई थी और 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की गई। शादी के बाद यह उनका पहला पैतृक जिला झज्जर दौरा है।

यह भी पढ़ें 👉  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-कार की टक्कर के बाद पलटी बस, पांच की मौत, 20 से अधिक घायल

महाकुंभ के दौरान अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभय सिंह अब विवाह के बाद अपनी आध्यात्मिक और शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा देने की तैयारी में हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page