शराब तस्करी के ट्रक ने पुलिस अधिकारी को कुचला, थाना प्रभारी की मौत

खबर शेयर करें

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर चालक ने कथित तौर पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश की। इस घटना में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदा की ओर से अवैध शराब से भरा एक ट्रक इंदौर होते हुए गुजरात जा रहा है। इसके बाद देवास एसपी आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमें गठित की थीं। इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीमें संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रही थीं और रास्ते में नाकाबंदी भी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ऋषिकेश बाईपास परियोजना को ₹1105.79 करोड़ की मंजूरी, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगा boost

इसी दौरान हरदा-नेमावर हाईवे पर ट्रक चालक पानी पीने के लिए रुका। मौके पर पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने चालक को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की। थाना प्रभारी नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च...चप्पे-चप्पे पर निगरानी

2007 बैच के उप निरीक्षक थे दिलीप पुरी

थाना प्रभारी दिलीप पुरी वर्ष 2007 बैच के उप निरीक्षक थे। इससे पहले वह इंदौर के हीरानगर और चंदन नगर थानों में भी तैनात रह चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही देवास एसपी आदित्य मिश्रा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है।

शराब से भरा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब से भरे ट्रक (एमपी 43 एच 4786) को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शराब तस्करी के नेटवर्क में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है। इसके अलावा देवास के कुछ तस्करों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बादल फटने से मची तबाही, थराली बाजार-मकान-दुकानें मलबे में दबे, दो लोग लापता

पुलिस अब शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क, ट्रक में भरी शराब के स्रोत और गुजरात तक इसकी सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी की मौत के मामले में भी आगे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page