विश्व प्रसिद्ध कीर्तन गायक कृष्ण दास से मुलाकात कर भावुक हुए कार्तिक पालीवाल, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

खबर शेयर करें

महाराज-जी की भक्ति और आध्यात्मिक शांति से जुड़ा खास पल, कार्तिक ने लिखा- ‘कुछ पल हमेशा के लिए आपके साथ रह जाते हैं’

नैनीताल: विश्वविख्यात कीर्तन गायक एवं ग्रैमी-नामांकित आध्यात्मिक संगीतकार कृष्ण दास जी से युवा सांस्कृतिक एवं सामाजिक शख्सियत कार्तिक पालीवाल की आत्मीय मुलाकात चर्चा में है। कृष्ण दास जी के भारत प्रवास के दौरान हुई इस भेंट की तस्वीर कार्तिक ने सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीर के साथ लिखे उनके भावुक संदेश को श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों की सराहना मिल रही है।

कैंची धाम के आराध्य संत नीम करौली बाबा (महाराज-जी) के प्रति गहरी श्रद्धा रखने वाले कृष्ण दास जी अपने भक्ति संगीत और कीर्तनों के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं। उनकी गायकी ने भारतीय भक्ति परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। खास तौर पर हनुमान चालीसा और भक्ति की प्रस्तुतियों के जरिए उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को आध्यात्मिक संगीत से जोड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: विकास भवन में फाइलों के लंबित रहने पर सीडीओ सख्त, अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

कार्तिक पालीवाल ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “कुछ पल हमेशा के लिए आपके साथ रह जाते हैं—शुद्ध शांति, भक्ति और कृपा। जिनकी आवाज में महाराज-जी की भक्ति और सुकून बसा है, कृष्ण दास जी के साथ एक बेहद यादगार मुलाकात। इस फ्रेम को साझा कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं।”

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: चितई मंदिर के पास दो कारों की भीषण टक्कर, एक कार खाई में गिरी, दंपती गंभीर रूप से घायल

कार्तिक का यह संदेश महाराज-जी के प्रति उनकी आस्था और कृष्ण दास जी के संगीत से जुड़े आध्यात्मिक भाव को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। प्रशंसक इस मुलाकात को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा खास क्षण बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page