भीषण हादसा: कार ट्रक में घुसी, चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। पापड़दा थाना क्षेत्र में पिलर संख्या 193 के पास तेज रफ्तार कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Fatal Road Accident: जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार ट्रक में फंसकर करीब 8 किलोमीटर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने में पुलिस और राहतकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: CM धामी ने कैंचीधाम बाईपास का किया निरीक्षण, यात्रा सीजन से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश

पुलिस ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के नोएडा के निवासी थे और मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान राहुल गुप्ता (35), पारस अग्रवाल (35), प्रिंस गुप्ता (23) और विक्रम सिंह (30) के रूप में हुई है। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मई की शुरुआत में ‘महंगाई का झटका’...कमर्शियल गैस ₹993 महंगी, छोटू सिलिंडर भी बढ़ा, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

हादसे के वक्त कार की सबसे पीछे की सीट पर बैठे बृजमोहन गुप्ता को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, दिल्ली में नए वेरिएंट से 60 वर्षीय महिला की मौत पहली मौत

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page