भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले पर सियासी घमासान, हरभजन सिंह ने की बहिष्कार की मांग

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। अगले महीने शुरू होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के बीच, पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने टीम इंडिया से पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की अपील की है।

एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में हरभजन ने कड़े शब्दों में कहा, “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। हम उनको इतनी अहमियत क्यों देते हैं? हमारे जवान घर नहीं लौट पाते और हम उनके साथ क्रिकेट खेलने चले जाते हैं।” उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के सर्वोच्च बलिदान का हवाला देते हुए कहा कि यदि देश के सैनिकों का सम्मान करना है, तो पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच छोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कोसी बैराज में हादसा...नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम

हरभजन से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे भी इस मैच का विरोध कर चुके हैं। हाल ही में हुई ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स’ में हरभजन, युवराज सिंह, सुरेश रैना और पठान बंधु पाकिस्तान लिजेंड्स के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 8 अगस्त को सजेगा संस्कृति का रंगमंच, 'हरेला क्वीन', 'सावन क्वीन' और कुमाऊँनी व्यंजन प्रतियोगिता का होगा भव्य आयोजन

एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होगा। भारत 10 सितंबर को UAE के खिलाफ पहला मैच खेलेगा, जबकि 14 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। लंबे समय से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती, लेकिन आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स में टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर आमने-सामने होती रही हैं। फिलहाल BCCI की ओर से बहिष्कार पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, मगर राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में एचआईवी बना गंभीर स्वास्थ्य चुनौती, 60 हजार संक्रमित, हर साल सामने आ रहे 3 हजार नए मामले

You cannot copy content of this page