Haldwani: लालकुआं-किच्छा हाईवे पर खूनी हादसा, कैंटर की टक्कर से दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। उत्तराखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर नगला दवाईफार्म के पास हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे युवकों की स्कूटी को एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सीबीएसई 10वीं परिणाम में सिंथिया स्कूल का शानदार प्रदर्शन, मानवी शर्मा ने 97.8% अंक किए हासिल

कैंटर की टक्कर से स्कूटी के उड़े परखच्चे

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 पर सवार 21 वर्षीय चेतन बिष्ट, निवासी ग्राम पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट, निवासी भवाली, लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगला दवाईफार्म के पास कैंटर संख्या UP25 FT 1983 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू, अब तक 21.55 लाख श्रद्धालुओं ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में येलो अलर्ट जारी

दो युवा जिंदगियों के अचानक खत्म होने से परिजन गहरे सदमे में हैं। सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page