हल्द्वानी: तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत

खबर शेयर करें

बरेली रोड तीनपानी बाईपास पर हुआ हादसा, शव की पहचान नहीं हो पाई

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित तीनपानी बाईपास पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर चलते हुए एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़

शनिवार सुबह राहगीरों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 साल के बीच है और वह एक मजदूर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 550 विशेषज्ञ डॉक्टरों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की

पुलिस ने अनुसार आरोपित वाहन चालक की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page