देहरादून में कांग्रेस नेता के घर ईडी का छापा, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई सुबह 4 बजे से शुरू हुई, जिसमें ईडी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।

करीब 18 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची ईडी की टीम ने राजीव जैन के घर की तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान करोड़ों रुपये की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद की गई है। छापेमारी के दौरान घर के अंदर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राज्य के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश

पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी हैं राजीव जैन

राजीव जैन का नाम उत्तराखंड की राजनीति में खासा चर्चा में रहता है। वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं। ईडी की इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच जारी

सूत्रों का कहना है कि राजीव जैन पर करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी हैं। ईडी को संदेह है कि प्रॉपर्टी कारोबार की आड़ में बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद किया गया है। हालांकि, इस मामले में ईडी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में तीन दिन में चार श्रद्धालुओं की मौत, दो की हृदयगति रुकने से गई जान

परिवार और समर्थकों में हड़कंप

ईडी की छापेमारी की खबर सुनते ही राजीव जैन के परिवार और समर्थकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। ईडी की टीम ने घर के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत बनाम हरक सिंह : कांग्रेस के दिग्गजों में छिड़ी जुबानी जंग, 2016 की कड़वाहट फिर सतह पर

राजनीतिक गलियारों में हलचल

कांग्रेस खेमे में इस छापेमारी को लेकर हलचल मची हुई है। विपक्ष ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई होना जरूरी है।

फिलहाल, ईडी की यह कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page