Uttarakhand: ऑरेंज अलर्ट के चलते इस जिले में लगातार पांचवें दिन बंद रहेंगे स्कूल, 31 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित

खबर शेयर करें

बागेश्वर। लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर जिले में लगातार पांचवें दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने 31 जुलाई (शुक्रवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 31 जुलाई को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में बरात का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, तीन घायल

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कर्नाटक में दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह से नाराज़ पिता ने गर्भवती बेटी की पीट-पीटकर हत्या की

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले संबंधित संस्थानों या अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बारिश के कारण जिले में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और नदी-नालों के उफान पर रहने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से भी सतर्क रहने और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विश्व यज्ञ दिवस पर वैदिक चेतना की गूंज, डॉ. विनय विद्यालंकार ने बताए यज्ञ के 5 व्यापक स्वरूप
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page