डॉक्टरों को धामी सरकार की सौगात, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग को मिलेगा एसडी एसीपी लाभ

खबर शेयर करें

196 पदों पर लागू होगा आदेश, चिकित्सकों को मिलेगी आर्थिक मजबूती

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चिकित्साधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ प्रदान करने की घोषणा की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं, जो कठिन पहाड़ी परिस्थितियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के हितों का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। एसीपी का लाभ मिलने से उन्हें आर्थिक मजबूती के साथ सेवा के प्रति और अधिक समर्पण की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहली कक्षा में दाखिले की उम्र सीमा में बदलाव, अब 1 जुलाई तक छह वर्ष की उम्र जरूरी

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आदेश के अनुसार प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को शासनादेश संख्या 654 (दिनांक 14.07.2016) और शासनादेश संख्या 154 (दिनांक 04.02.2019) में निहित प्रावधानों के तहत एसीपी का लाभ मिलेगा। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति पर इसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में हाथियों का हाईवे पर आतंक, मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को दौड़ाया, मची अफरा-तफरी...Video

उन्होंने बताया कि कुल 196 पदों पर यह लाभ लागू होगा। इसमें लेवल-11 के 70 पद (ग्रेड पे ₹5400), लेवल-12 के 56 पद (ग्रेड पे ₹6600), लेवल-13 में 27 पद (ग्रेड पे ₹7600) और 43 पद (ग्रेड पे ₹8700) शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में चिकित्साधिकारियों को लाभ मिलेगा और राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: थर्टी फर्स्ट और नववर्ष जश्न को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, सैलानियों की सुरक्षा को कड़े इंतजाम

You cannot copy content of this page