अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान से तबाही, 40 प्रतिशत आबादी प्रभावित, यातायात ठप और लाखों लोग अंधेरे में

खबर शेयर करें

नई दिल्ली : अमेरिका में 24 जनवरी को आए भीषण बर्फीले तूफान ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बर्फबारी, ओलावृष्टि और जमा देने वाली बारिश के चलते देशभर में सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई राज्यों में हालात इतने खराब हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि लाखों उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इस तूफान का असर अमेरिका की करीब 40 प्रतिशत आबादी पर पड़ने का अनुमान है।

Severe Winter Storm Grips the United States: अमेरिकी मौसम विभाग (नेशनल वेदर सर्विस) ने शनिवार से सोमवार तक दक्षिणी रॉकी पर्वत से लेकर न्यू इंग्लैंड तक व्यापक और भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में लोगों को कई दिनों तक कड़ाके की ठंड और बेहद खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है, जिससे जनजीवन की सामान्य बहाली में समय लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बढ़ी ठंड और सुधरी हवा

राहत और पुनर्बहाली कार्यों में आ सकती है बाधा
नेशनल वेदर सर्विस की मौसम विज्ञानी एलिसन सैंटोरली ने कहा कि बर्फ की मात्रा बेहद अधिक है और यह धीरे-धीरे पिघलेगी। उन्होंने चेताया कि यह स्थिति जल्दी खत्म होने वाली नहीं है और इससे राहत व पुनर्बहाली कार्यों में भी गंभीर बाधाएं आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'ईरान से अब कोई समझौता नहीं होगा', ट्रंप का बड़ा ऐलान...परमाणु कार्यक्रम पर फिर दी सख्त चेतावनी

एक दर्जन राज्यों में आपातकाल घोषित
तूफान की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तक कम से कम एक दर्जन राज्यों में आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित करने को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों का कहना है कि हालात बिगड़ने पर आने वाले दिनों में और राज्यों में भी आपातकाल घोषित किया जा सकता है।

FEMA अलर्ट मोड पर, राहत टीमें तैनात
होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने बताया कि फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) ने पहले से ही कई प्रभावित राज्यों में जरूरी राहत सामग्री, अतिरिक्त स्टाफ और सर्च एंड रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय वायुसेना का विमान म्यांमार में साइबर हमले का शिकार, फिर भी सफलतापूर्वक पूरा किया राहत मिशन

बर्फीले तूफान से हरिकेन जैसा नुकसान होने की आशंका
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह बर्फीला तूफान, खासकर बर्फ से प्रभावित क्षेत्रों में, किसी हरिकेन जितना गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। शनिवार को ही तूफान के चलते लगभग 1 लाख 20 हजार बिजली कटौती दर्ज की गईं। इनमें टेक्सास और लुइसियाना में करीब 50-50 हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page