आपदाओं के नुकसान का आकलन करेगी केंद्र की टीम, जल्द आएगी उत्तराखंड

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार आ रही आपदाओं से हुए नुकसान का ब्योरा जुटाने के लिए केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम जल्द ही राज्य का दौरा करेगी। संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में गठित यह टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य सरकार भी केंद्र को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सभी विभागों को 25 अगस्त तक नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि विभागों की रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे केंद्र को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh: बंगापानी-मदकोट मार्ग पर खाई में गिरी कार, सेना के जवान समेत तीन युवकों की मौत

केंद्र की टीम में चीफ इंजीनियर, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। टीम धराली, स्यानाचट्टी, पौड़ी, थराली सहित अन्य आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और जमीनी हकीकत का आकलन करेगी। इसके बाद ‘पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट’ के जरिए नुकसान का विस्तृत ब्योरा केंद्र को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 अपडेट: इंटरमीडिएट में देहरादून की अनुष्का टॉपर, 98.60% अंक हासिल किए

इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार राज्य के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करेगी। कई विभाग पहले ही नुकसान का ब्योरा भेज चुके हैं, जबकि शेष विभागों की रिपोर्ट आने के बाद प्रस्ताव केंद्र को प्रेषित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: निजी स्कूलों पर डीएम की सख्ती...अतिरिक्त फीस लौटानी होगी, मनमानी वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई

You cannot copy content of this page