बजट 2025: शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन, मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार नई सीटें

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। इस बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में देश के मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार नई सीटें जोड़ी जाएंगी, जबकि अगले साल ही 10 हजार सीटें बढ़ाने की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: भारत-नेपाल मैत्री बस पलटी, एक माह की बच्ची समेत 6 यात्री घायल

आईआईटी में सीटें बढ़ेंगी, एआई के लिए नया संस्थान

  • देश के प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में 6,500 नई सीटों का प्रावधान किया गया है।
  • आईआईटी पटना में सुविधाओं के विस्तार का विशेष उल्लेख किया गया।
  • 500 करोड़ के बजट से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए एक विशेष संस्थान की स्थापना की जाएगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

  • डे केयर कैंसर सेंटर: अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
  • 2025-26 तक देशभर में 200 केंद्र बनाने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कोसी नदी उफान पर, गर्जिया मंदिर के पास दो दुकानें बही

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बड़ा ऐलान

शहरी मजदूरों की स्थिति सुधारने के लिए पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत लोन सीमा बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी गई है।

भारतीय भाषा में पुस्तकें और राष्ट्रीय कौशल केंद्र

  • स्कूलों और उच्च शिक्षा के लिए भारतीय भाषाओं में पुस्तकें उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।
  • राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना करते हुए 5 नए राष्ट्रीय कौशल केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-रुड़की में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा, 14 फर्मों पर छापा, 2.31 करोड़ की वसूली

बजट में की गई इन घोषणाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए एक दूरदर्शी कदम के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page