नैनीताल में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, केमू बस पलटी-एक की मौत, 8 घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल: शुक्रवार सुबह नैनीताल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के डीडीहाट जा रही कुमाऊं मोटर्स यूनियन (केमू) की बस ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुबह करीब 7:30 बजे भूमियाधार क्षेत्र के खुपी में यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी और अचानक मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस सड़क पर ही पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के दौरान बस ने एक मैक्स वाहन को भी हल्की टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई...स्टील कारोबारी हिरासत में, सिडकुल की प्लाईवुड कंपनी में भी छापा

घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल और एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  54 साल बाद चांद की ओर इंसान की वापसी: आर्टेमिस-II की सफल उड़ान, 4 अंतरिक्ष यात्री 4 लाख किमी दूर तक जाएंगे

हादसे में करीब 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, जिसकी शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। घायलों में से 6 को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि 2 घायलों का इलाज भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। चालक और परिचालक को भी उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: STF की बड़ी कार्रवाई...कुमाऊं में 3 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद, बड़ा तस्कर गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बस में चालक-परिचालक सहित कुल 14 यात्री सवार थे। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page