बिहार के मंत्री नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा की जगह मिली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह जेपी नड्डा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नियुक्ति केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नितिन नबीन की संगठनात्मक क्षमता और बढ़ते राजनीतिक कद पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है।

वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे नितिन नबीन को राष्ट्रीय स्तर पर अहम भूमिका सौंपी गई है। पार्टी संगठन में उनकी नई जिम्मेदारी को आने वाले समय में भाजपा की रणनीति और विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका का परमाणु शक्ति प्रदर्शन: मिनुटमैन-III मिसाइल का परीक्षण, ईरान को सख्त संदेश

नितिन नबीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के मजबूत और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में जनता ने परिवार के बेटे नितिन नबीन पर भरोसा जताया, यहीं से उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्वालियर में बेटी की शादी से क्षुब्ध मेडिकल स्टोर मालिक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में छलका दर्द

नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं। सड़क निर्माण मंत्री के रूप में उन्होंने एक युवा, ऊर्जावान और कार्यशील नेता की पहचान बनाई है। हालांकि उनकी राजनीति की शुरुआत विरासत से हुई, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने काम और नेतृत्व क्षमता के दम पर पार्टी और सरकार में मजबूत स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए फरहान अख्तर, उत्तराखंड में दान किए 50 मोबाइल फोन

भाजपा में उनकी राष्ट्रीय स्तर पर ताजगी भरी नियुक्ति को संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page