Haldwani: व्यापारियों को बड़ी राहत…महापौर की पहल पर किराया निर्धारण में बदलाव, निर्माण अनुमति प्रक्रिया भी हुई आसान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की पहल पर शहर के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासन के साथ हुई बैठक में किराया निर्धारण और दो मंजिला निर्माण की अनुमति प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन निर्णयों से व्यापारियों को आर्थिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर राहत मिलने की उम्मीद है।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा, कर निरीक्षक महेश पाठक और नगर निगम के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की मांगों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 19 फरवरी 2026

बैठक के दौरान महापौर के अनुरोध पर ₹1 के स्थान पर ₹1.50 (यानी 50% वृद्धि) किराया निर्धारित किए जाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। इसके अलावा व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए दो मंजिला निर्माण के लिए अनुमति प्रक्रिया को भी सरल और सुगम बनाने का निर्णय लिया गया है। माना जा रहा है कि इससे व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के विस्तार में अनावश्यक औपचारिकताओं से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर के स्कूलों में ईट राइट थाली परोसने की तैयारी, भोजनमाताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम व्यापारियों के हितों की रक्षा और शहर के संतुलित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि शहर में व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिल सके।

नगर निगम के फैसलों से उत्साहित व्यापारियों ने महापौर का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनका आभार जताया। व्यापारियों ने कहा कि इन निर्णयों से लंबे समय से चली आ रही कई व्यावहारिक समस्याओं का समाधान होगा और कारोबार को भी गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, योगेश शर्मा, पंकज कपूर, आशीष मल्होत्रा, राजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, नंदकिशोर वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल भट्ट सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page