ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक भूचाल, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते विरोध, असंतोष और नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने यह फैसला लिया। रिपोर्टों के अनुसार, स्टार्मर जल्द ही नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया और समय-सीमा का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

साल 2024 के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता में आई लेबर पार्टी के नेता स्टार्मर की लोकप्रियता हाल के महीनों में लगातार गिर रही थी। कई विवादों, नीतिगत फैसलों और पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष के चलते उनकी स्थिति कमजोर होती गई। बताया जा रहा है कि लेबर पार्टी के 100 से अधिक सांसदों ने उनसे पद छोड़ने या नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का दम, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को SSP ने किया सम्मानित

स्टार्मर के लिए हालात उस समय और मुश्किल हो गए जब उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम ने हालिया संसदीय उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद बर्नहैम का कद पार्टी के भीतर और बढ़ गया तथा उन्हें संभावित नए नेता के रूप में देखा जाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

सूत्रों के मुताबिक, स्टार्मर ने अपने कैबिनेट सहयोगियों, वरिष्ठ सलाहकारों, पार्टी के प्रमुख समर्थकों और श्रमिक संगठनों के नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं। इसके बाद उन्होंने माना कि मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए पद पर बने रहना कठिन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने ग्रामीण आवास ‘चेकर्स’ में परिवार के साथ विचार-विमर्श के बाद इस्तीफा देने का अंतिम निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 34 संस्थानों में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की 1790 सीटों को मंजूरी

स्टार्मर के इस्तीफे के साथ ही ब्रिटेन में पिछले एक दशक के दौरान प्रधानमंत्री बदलने का सिलसिला और तेज हो गया है। अब सभी की निगाहें लेबर पार्टी के नए नेतृत्व के चयन और ब्रिटेन की आगामी राजनीतिक दिशा पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page