टैरिफ को लेकर अमेरिका-चीन में बढ़ा तनाव, ट्रेड वॉर तेज

खबर शेयर करें

बीजिंग। टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनातनी और बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी आयात पर टैरिफ 145% तक बढ़ा दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर तेज हो गया है। जवाबी कार्रवाई करते हुए चीन ने भी अमेरिकी उत्पादों पर 125% टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान परमाणु समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर डील हुई तो होगी अच्छी और अमेरिका के हित में’

चीन की कड़ी प्रतिक्रिया

➡ अमेरिकी टैरिफ से निपटने के लिए चीन ने कई कदम उठाने की योजना बनाई है।
➡ चीन अमेरिकी सामानों पर 125% शुल्क लगाने के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं को अधिक खर्च करने के लिए प्रेरित करेगा ताकि निर्यात को हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
➡ चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के इस फैसले के खिलाफ चीन ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में मुकदमा दायर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  टैरिफ विवाद सुलझे बिना नहीं होगी ट्रेड डील: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान

पहले भी चीन ने उठाए थे कदम

चीन ने इससे पहले अमेरिका द्वारा लगाए गए 84% शुल्क के जवाब में कई अमेरिकी कंपनियों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, चीन ने बातचीत के जरिए समाधान निकालने में रुचि भी जताई थी। फिलहाल, दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक तनाव से वैश्विक व्यापार पर असर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी: “आज रात खत्म हो सकती है एक पूरी सभ्यता”, पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर

You cannot copy content of this page