अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाए सवाल

खबर शेयर करें

मुंबई। टीवी और फिल्म जगत की उभरती अभिनेत्री संचिता उगले के निधन की खबर ने मनोरंजन उद्योग को गहरे सदमे में डाल दिया है। अभिनेत्री ने 14 जून को मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

रिपोर्टों के अनुसार, संचिता अपने घर में कमरे के भीतर मृत पाई गईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति या सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केंद्रीय बजट 2026–27 पर CM धामी का बड़ा बयान, बोले- आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम

संचिता उगले छोटे पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने टीवी धारावाहिक कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया, दिलवाली दूल्हा ले जाएगी समेत कई लोकप्रिय शो में अभिनय किया था। इसके अलावा वह फिल्म छावा में भी नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर बनने की सनक बनी खौफनाक, MBBS के लिए छात्र ने खुद काट लिया पैर

उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। मौत से कुछ घंटे पहले साझा किए गए वीडियो में वह मुस्कुराती और खुश नजर आ रही थीं, जिसे देखकर प्रशंसक और सहकर्मी स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एनआईओएस डीएलएड अभ्यर्थियों को सुप्रीम राहत, शिक्षक भर्ती में मिलेगी जगह

संचिता के असमय निधन से टीवी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों पर कुछ कहा जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page