हल्द्वानी: रामपुर रोड में सड़क हादसा, रोडवेज बस और स्कूटी की भिड़ंत में युवती की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर महज 24 घंटों के भीतर हुए दो बड़े सड़क हादसों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। रविवार सुबह एक भीषण टक्कर में एक युवती की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल है। इससे पहले शनिवार देर शाम भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला था।

रविवार सुबह करीब 9:45 बजे बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस (UK 07 PA 5115) और स्कूटी (UK 04T 3323) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। स्कूटी पर सवार भावना जोशी, निवासी मानपुर पश्चिम और आंचल सिंह, निवासी देवलचौड़ खाम, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्गों पर ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान शुरू, स्वास्थ्यवर्धक भोजन पर जोर

पुलिस ने रोडवेज बस और स्कूटी को कब्जे में लेकर चौकी में सुरक्षित रख लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने घटना की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: महाशिवरात्रि पर ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन ने शिवभक्तों का किया भव्य स्वागत

इसी से कुछ घंटे पहले, शनिवार देर शाम रामपुर रोड पर देवलचौड़ से पंचायतघर की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी थी। हादसे में सोनिया त्यागी, आशु त्यागी और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओवरटेक करते समय कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, केंद्र ने 11,718 करोड़ रुपये का बजट किया स्वीकृत

लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।