Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, यलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल। उत्तराखंड में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा।

Nainital में रविवार सुबह मौसम ने अचानक रुख बदला। यहां गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर में ठंडक बढ़ गई और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, आसमान में दिखेगी ‘रिंग ऑफ फायर’

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पर्वतीय इलाकों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का सफल आयोजन, बच्चों ने सीखी नई विधाएं

मौसम विभाग ने Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर के स्कूलों में ईट राइट थाली परोसने की तैयारी, भोजनमाताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।