Venezuela Earthquake: दो भीषण भूकंपों से 164 की मौत, 971 घायल…मलबे में अब भी फंसे हैं सैकड़ों लोग

खबर शेयर करें

काराकास। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों से अब तक 164 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 971 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत एजेंसियों को आशंका है कि मलबा हटने के साथ मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए भारी जनहानि की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में सेना, आपदा प्रबंधन दल और स्वास्थ्यकर्मी युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। सरकार की प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालना और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, 8 साल से था फरार

विशेषज्ञों के अनुसार यह पिछले एक सदी से अधिक समय में वेनेजुएला में आया सबसे विनाशकारी भूकंप माना जा रहा है। भूकंप के झटके इतने शक्तिशाली थे कि राजधानी काराकास समेत कई बड़े शहरों में बहुमंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई क्षेत्रों में बिजली, पानी और संचार सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिससे राहत कार्यों में भी चुनौतियां सामने आ रही हैं।

भूकंप का असर पड़ोसी देशों तक महसूस किया गया। काराकास से लगभग 1700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र तक इमारतें हिलने की खबरें सामने आई हैं। कई स्थानों पर लोगों को एहतियातन घरों और कार्यालयों से बाहर निकाला गया।

दुनिया भर से संवेदनाएं

इस भीषण त्रासदी के बाद दुनिया भर के नेताओं ने वेनेजुएला के प्रति संवेदना व्यक्त की है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में यूरोप वेनेजुएला के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के नए कुलपति

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों, उनके परिजनों और राहत कार्यों में जुटे लोगों के प्रति समर्थन जताया है।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने विदेश मंत्रालय को स्थिति का आकलन कर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ब्राजील वेनेजुएला के पुनर्निर्माण में पूरा सहयोग देगा।

वहीं कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका से मिले सहयोग के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संकट के समय अमेरिका लगातार वेनेजुएला के अधिकारियों के संपर्क में है और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धोखे से मतांतरण अवैध, समझौते पर भी नहीं खत्म होगा केस: हाई कोर्ट

विपक्ष ने भी की एकजुटता की अपील

वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे का सहारा बनने का है और सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने का है।

फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की है। बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में खोज अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं और इसी दौरान वास्तविक नुकसान का पूरा आकलन सामने आ सकेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page