उत्तराखंड: हेलंग उर्गम मार्ग पर भीषण हादसा, दो बरातियों की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

जोशीमठ। बुधवार देर शाम हेलंग-उर्गम मार्ग पर पावर हाउस के पास बरातियों को लेकर लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अंधेरा होने के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी बदला-बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवाएं और भारी बारिश की चेतावनी

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ज्योतिर्मठ से मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई से दो घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान ध्रुव (19) पुत्र कुशल निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ तथा कन्हैया (19) पुत्र धीरेंद्र निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टैगोर पब्लिक स्कूल में मनाया गया चौथा वार्षिकोत्सव, छात्र प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दूल्हे के पिता मनवर सिंह निवासी सलूड़ ने बताया कि लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें पूरण सिंह (55) निवासी सलूड़ ज्योर्तिमठ, कमलेश (25) पुत्र मुरली निवासी पल्ला ज्योतिर्मठ और मिलन (28) पुत्र मनवर निवासी सलूड़ शामिल हैं। पूरण सिंह को गंभीर स्थिति में गोपेश्वर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की आहट, सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page