Uttarakhand Weather: 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने और तेज बौछारों का खतरा

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में जलभराव, फिसलन और निचले इलाकों में पानी भरने जैसी स्थितियां बनने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध रिश्ते में ‘बाधा’ बना मासूम, प्रेमी ने की एक साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, तीन दिन पहले मनाया था पहला जन्मदिन

इसके अलावा प्रदेश के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। लगातार बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और पहाड़ी मार्गों पर मलबा आने का खतरा भी बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  टेक-ऑफ के बाद तकनीकी खराबी: दिल्ली–मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को वापस उतारना पड़ा, सभी यात्री सुरक्षित

मौसम विभाग ने विशेष रूप से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देश ने खोया एक महान नेता

प्रशासन ने भी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page